नवंबर में हुई गिरफ्तारी के बाद अब ATS ने कोर्ट में दाखिल किया चार्जशीट
रायपुर | छत्तीसगढ़ एटीएस ने नवंबर 2025 में रायपुर से आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े दो नाबालिगों को आरोप में गिरफ्तार किया था. आज ATS ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ करीब 1 हजार पन्नों का चालान पेश किया है. इसमें कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी किए जमा किए गए है |
ISIS से जुड़े दो नाबालिगों के खिलाफ चालान पेश
दरअसल, 18 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ ATS ने दो नाबालिगों को पकड़ा था. दोनों नाबालिग ISIS के लिए काम कर रहे थे. ATS के अनुसार, ISIS ने सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट के जरिए दोनों नाबालिगों को ब्रेन वॉश किया और उन्हें देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. जिसके खिलाफ आज ATS ने करीब 1 हजार पन्नों का चालान पेश किया है |
नवंबर में हुई थी गिरफ्तारी
ATS की टीम ने गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों नाबालिगों से पूछताछ शुरू कर दी थी. उनके खिलाफ विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया था. ATS को शक था कि ISIS छत्तीसगढ़ में मॉड्यूल तैयार करने की कोशिश कर रहा थे. नाबालिगों से जुड़े लोगों की भी तलाश की जा रही है |
एटीएस ने किया था खुलासा
एटीएस अफसरों ने बताया कि रायपुर का 16 वर्षीय किशोर छात्र है. उसके पिता फोर्स में हैं। भिलाई के 15 वर्षीय किशोर के पिता ऑटो चलाते हैं. दोनों तीन साल से सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया से जुड़े और वीडियो देखते थे.उससे प्रभावित होकर आतंकी पोस्ट वायरल करने लगे, फिर खुद भी ऐसे पोस्ट और भारत-विरोधी कमेंट करने लगे. इसी दौरान दोनों आईएसआईएस के पाकिस्तानी मॉड्यूल के संपर्क में आए और उनसे चैटिंग शुरू कर दी थी |
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द
वनडे संन्यास की खबरों के बीच रोहित शर्मा को मिला बड़ा समर्थन, BCCI ने कही ये बात
कप्तान श्रेयस की पहली जीत पर क्यों बोले पूर्व क्रिकेटर- भूखे को बासी खाना भी दावत लगता है?
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
साइबर अपराधियों का नया खेल, कॉल फेल हुआ फिर भी खाते से निकल गए डेढ़ लाख रुपये