Mumbai में बम धमकी से हड़कंप: अहम संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई
मुंबई। महराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। धमकी भरे ईमेल महाराष्ट्र विधानभवन, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे हाईकोर्ट और मुंबई मेट्रो सहित कई प्रमुख स्थानों को भेजे गए। इन ईमेल के सामने आते ही प्रशासन और पुलिस ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
मुंबई पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सबसे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, विधानभवन और बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी भरे ईमेल मिले। ईमेल में दावा किया गया कि विधानभवन परिसर में बम रखा गया है। इसके बाद एहतियातन पूरे विधानसभा परिसर को खाली करा लिया गया। वहां मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों और पत्रकारों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी स्थान से बम या संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन पूरी तरह संतुष्टि होने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा। इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एक प्रवक्ता ने भी धमकी भरे ईमेल मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। बताया गया है कि बाद में मुंबई मेट्रो और कुछ बैंकों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले। फिलहाल कहीं से भी किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी
NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 देखने से पहले जान लें मैच की टाइमिंग और बाकी जरूरी जानकारी
डॉलर की कमी से परेशान पाकिस्तान को चीन ने दी नई संजीवनी
'मोबाइल बन रहा माता-पिता का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने बताई समाज की बड़ी चुनौती
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
सावधान! ATM में मदद मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने कार्ड बदलकर खाली किया खाता
NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
बार काउंसिल चुनाव में आखिरी चरण की गिनती जारी, किसके सिर सजेगा ताज?