तपेगा मध्यप्रदेश! दो दिन तेज धूप, फिर 18-19 मार्च को बदल सकता है मौसम
भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाने लगे हैं. राजधानी भोपाल में कई घरों को ग्रीन नेट से ढक दिया गया है ताकि सीधे पड़ने वाली धूप से घरों का तापमान ज्यादा न बढ़े. वहीं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी बने रहने का अनुमान जताया है, हालांकि 18 और 19 मार्च को कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।
ग्वालियर-चंबल में पश्चिमी विक्षोभ का असर
रविवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला, जिसके चलते आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम अब कमजोर हो चुका है।
17 मार्च की रात से नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक 16 और 17 मार्च को प्रदेश में कहीं भी बारिश या बादल का अलर्ट नहीं है. हालांकि 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर मध्य प्रदेश में 18 और 19 मार्च को देखने को मिलेगा।
नर्मदापुरम में मिली गर्मी से राहत
गर्मी के बीच नर्मदापुरम में थोड़ी राहत देखने को मिली है. पिछले तीन दिनों से यहां लू का असर बना हुआ था, लेकिन रविवार को तापमान गिरकर 38.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, दतिया में 32.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 36 डिग्री, सिवनी में 35.6 डिग्री, मंडला में 37.2 डिग्री और बालाघाट में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई जगहों पर बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई।
बड़े शहरों में ऐसा रहा तापमान
प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, इंदौर में 35.5 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा खरगोन में 38.8 डिग्री, खंडवा में 38.5 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.4 डिग्री, रायसेन और नरसिंहपुर में 38 डिग्री, रतलाम में 37.6 डिग्री, मंडला में 37.2 डिग्री, सतना, दमोह और टीकमगढ़ में करीब 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रीवा में 36.8 डिग्री, सीधी में 36.7 डिग्री, श्योपुर और गुना में 36.6 डिग्री, धार में 36.4 डिग्री, उमरिया में 36.3 डिग्री, सागर और छिंदवाड़ा में 36 डिग्री, सिवनी में 35.6 डिग्री, बैतूल में 35.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 35.2 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 35 डिग्री और दतिया में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी