दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को इंदौर में जंजीरवाला चौराहा स्थित जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभागृह पहुँचकर इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित बृजेश्वरी एनेक्स में गत दिवस हुए अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए बाबा महांकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परिजन से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दुर्घटना की एक्सपर्ट द्वारा हर पहलू की गहन एवं व्यवस्थित जाँच करायी जायेगी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इस दिशा में राज्य सरकार आवश्यक कदम उठायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और विशेष डीजी आदर्श कटियार को घटना स्थल के निरीक्षण के लिए भेजा गया।
इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,सांसद शंकरलाल लालवानी, विधायकगण महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौजूद थे।
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग