‘धुरंधर’ के लिए बढ़ी चुनौती, नई फिल्म का धमाकेदार आगाज
सिनेमा में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर चल रहा है। सिर्फ भारतीय सिनेमा में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड सिनेमा में भी ब्रूटल एक्शन की होड़ चल रही है। अभी तक विध्वंसक एक्शन फिल्मों में ‘मार्को’, ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों का जिक्र किया जाता रहा है। लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आ रही है, जिसे देखकर आप इन सभी फिल्मों के एक्शन को भूल जाएंगे।ये फिल्म भारत के कई एक्शन हीरोज को अपने अंदर समेट लेगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं हांगकांग की आगामी एक्शन फिल्म 'द फ्यूरियस' की। अभी फिल्म का ट्रेलर ही सामने आया है, लेकिन फिल्म के एक्शन को लेकर ये लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।
ट्रेलर में दिखी ये कहानी
फिल्म की कहानी वेई (शी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूह द्वारा अपहरण की गई अपनी बेटी की तलाश कर रहा है। वेई की मदद नवीन (तस्लीम) करता है, जो खुद के रहस्यों वाला एक पत्रकार है। दोनों मिलकर वेई की बेटी को बचाने के लिए आपराधिक दुनिया से लड़ते हैं।2 मिनट 6 सेंकड के इस ट्रेलर में इतनी बर्बरता और क्रूरता देखने को मिली है कि आप ‘एनिमल’ के रणविजय और ‘धुरंधर’ के हमजा व रहमान डकैत की क्रूरता को भी रहम ही समझेंगे। इस फिल्म का एक्शन एक नहीं बल्कि दस-दस 'धुरंधर' जैसी फिल्मों पर भारी पड़ता है।ट्रेलर में कई सीन ऐसे हैं, जिन्हें देखकर आपको वाकई लगेगा कि ये क्या देख लिया है। सिर्फ अपने क्रूर एक्शन को लेकर फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अभी सिर्फ ट्रेलर रिलीज हुआ है, ‘द फ्यूरियस’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह है फिल्म की कास्ट
केनजी तानिगाकी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चीनी अभिनेता शी मियाओ और इंडोनेशियाई स्टार जो तस्लीम मुख्य भूमिका में हैं। कलाकारों में इंडोनेशियाई एक्शन फिल्मों की स्टार यायान रुहियान और थाई अभिनेत्री यानिन विस्मितानंदा भी शामिल हैं।केनजी तानिगाकी की निर्देशक के तौर पर यह सिर्फ तीसरी फिल्म है, लेकिन हांगकांग सिनेमा में वो एक तरह से दिग्गज हैं। उन्होंने फ्लैश पॉइंट, हिडन मैन, रेजिंग फायर और ट्वाइलाइट ऑफ द वॉरियर्स: वॉल्ड इन जैसी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म ब्लेड II के लिए स्टंट कोऑर्डिनेटर और फाइट कोरियोग्राफर के रूप में काम किया है।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा