बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे खिलाड़ी, PSL की साख पर असर
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में बॉल टेम्परिंग का आरोप सामने आया। इस मामले में फखर जमां पर अंगुली उठी, जबकि शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ भी चर्चा के केंद्र में आ गए।
कब शुरू हुआ पूरा विवाद?
विवाद उस समय शुरू हुआ जब आखिरी ओवर में कराची को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। इसी दौरान शाहीन, फखर और हारिस एक साथ गेंद पर चर्चा करते नजर आए और तीनों ने गेंद को हाथ लगाया। हारिस ने गेंद फखर दो दी। फखर ने गेंद देखी और फिर वह दूसरा हाथ गेंद पर रखकर उसे घिसते दिखे। इसके बाद फील्ड अंपायर को कुछ शक हुआ तो गेंद फखर से मांगी। आमतौर पर जब ओवर खत्म होता है या गेंद डेड हो जाती है तो तो उसे अंपायर को सौंप दिया जाता है। फिर अंपायर गेंद सौंपता है। हालांकि, यहां ओवर के बीच में ही ये तीनों गेंद से छेड़खानी करते दिखे।
अंपायर के फैसले से बदला मैच का रुख
मैच के निर्णायक क्षण में अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद को अपने पास मंगाया और उसकी बारीकी से जांच की। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के दूसरे ऑन-फील्ड अंपायर शर्फूदोला के साथ लंबी चर्चा की। दोनों अंपायर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि गेंद के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। इस फैसले के तहत कराची किंग्स को पांच पेनल्टी रन दिए गए, जिससे लक्ष्य अचानक आसान हो गया। अब कराची को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में सिर्फ नौ रन चाहिए थे। साथ ही अंपायरों ने तुरंत गेंद को भी बदल दिया।
रोमांचक अंत में कराची की जीत
आखिरी ओवर की शुरुआत में खुशदिल शाह पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिससे मुकाबला फिर रोमांचक हो गया। इसके बाद हारिस रऊफ ने एक वाइड गेंद डाल दी, जिससे दबाव और बढ़ गया। लेकिन अंत में अब्बास अफरीदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक चौका और एक छक्का जड़ दिया और 19.3 ओवर में ही कराची को चार विकेट से जीत दिला दी।
पीसीबी की प्रतिक्रिया और जांच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा, फखर जमां ने मैच रेफरी की सुनवाई में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। अगले 48 घंटों में एक और सुनवाई होगी, जिसके बाद फैसला सुनाया जाएगा।' अगर फखर दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें लेवल-तीन अपराध के तहत कम से कम एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।
टेक्नोलॉजी और अंपायरिंग पर सवाल
इस घटना के बाद अंपायरिंग और तकनीक के इस्तेमाल पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि गेंद कई खिलाड़ियों और अधिकारियों के हाथों से गुजरती है, ऐसे में किसी एक खिलाड़ी को दोषी ठहराना मुश्किल है। लाहौर कलंदर्स के समर्थकों का भी कहना है कि स्पष्ट सबूत के बिना किसी एक खिलाड़ी पर कार्रवाई करना सही नहीं होगा।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड