IMD अलर्ट: गर्मी से राहत लेकिन आंधी-बारिश ला सकती है परेशानी
रायपुर | छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम स्थिर बना हुआ है. प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश जरूर देखने को मिली है, लेकिन गर्मी का असर अब भी कायम है.मौसम विभाग के मुताबिक, अलगे तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रतात को लेकर भी चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है|
एक-दो जगहों पर हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है. एक-दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे कुछ क्षेत्रों में थोड़ी राहत मिली है. वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई|
रायपुर सबसे गर्म
छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.7°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6°C पेंड्रा रोड पर दर्ज किया गया|
गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी
प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आ सकता है, और साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं|
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
30 मार्च को रायपुर में दिनभर मौसम साफ रहने के आसार हैं, जिससे धूप तेज रह सकती है. दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस होगा. अधिकतम तापमान करीब 39°C और न्यूनतम तापमान लगभग 23°C रहने का अनुमान है. शाम के समय हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिल सकती है, हांलांकि गर्मी पूरी तरह कम होने के संकेत नहीं है|
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर