DJ पर गाना न बजने पर तांडव, जान बचाकर भागे लोग
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक मामूली से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया विवाद इतना बढ़ गया कि बाद में लोगों को अपनी जान बचाकर घटना स्थल से भागना पड़ा. खबरों के मुताबिक मिश्र वाटिका में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई।
मामूली बहस ने लिया भंकर विवाद का रुप
शुरुआत एक मामूली से बहस थी लेकिन देखते ही देखने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. ये मामला जल्द ही एक तीखी झड़प में बदल गया. देखते ही देखते स्थिति गाली-गलौज से आगे बढ़कर शारीरिक हिंसा में तब्दील हो गई. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गुस्साएं युवकों ने वहां रखी कुर्सियों को हथियार बना लिया और एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया।
हवा में उड़ा दीं कर्सियां
पूरे परिसर में कुर्सियां हवा में उड़ती हुई दिखाई दीं. इस वजह से वहां पर चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति कंट्रोल से बाहर होती देख लोग अपनी जान बचाकर भागे और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया. पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हो गया।
डीजे पर जो गाने नहीं थे पसंद
बताया जा रहा है कि जब कार्यक्रम चल रहा ता तब डीजे पर जो गाने बजाए जा रहे थे उनको लेकर विवाद हो गया. दोनों पक्षों के युवक भड़क उठे और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे. इस अफरा-तफरी के बीच कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा. इस अचानक हुई हलचल की वजह से माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर