जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
Pakistan: पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसकी पुष्टि खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने की है. मोहम्मद ताहिर अनवर भी मसूद अजहर भी जैश की आतंकी गतिविधियों में भी सक्रिय रहता था. फिलहाल, मौत किन वजहों से हुई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. इस घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं.मोहम्मद ताहिर अनवर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन हर जगह उसके मौत की खबरें चलाई जा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी अनवर की मौत को लेकर मैसेज और पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. यह पोस्ट जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों की बताई जा रही है. जिसमें लिखा, ‘मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई हकीम मोहम्मद ताहिर अनवर का अल्लाह की मर्जी से इंतकाल हो गया है.’
जनाजे में शामिल होने की अपील
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘ताहिर अनवर की नमाज-ए-जनाज आज रात 10:30 बजे बहावलपुर में जामिया उस्मान व अली के पास अदा की जाएगी. हकीम साहब बेहद नरम दिल और अच्छे इंसान थे. अल्लाह तआला उनकी पूरी तरह से मगफिरत फरमाए.’ इसके साथ ही जैश के आधिकारिक चैनल के जरिए लोगों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचें. सूत्रों के मुताबिक, ताहिर अनवर को पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश मुख्यालय में दफनाया जाएगा.
अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
जानकारी के अनुसार, ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. काफी लंबे समय से वह संगठन से जुड़ा रहा और कई बड़ी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा. पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, तो उस दौरान मसूद अजहर के परिवार के करीब 10 सदस्यों की मौत हो गई थी. अब मसूद के भाई की भी मौत हो गई है, जो उसके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. फिलहाल, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, अमेजन इंडिया लगाएगी 2800 करोड़
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास
जबलपुर स्टेशन पर मानवता की मिसाल, स्काउट्स-गाइड्स की पहल
हाईवे पर वारदात, कुछ ही मिनटों में साफ कर गए बदमाश