आज से खारुन ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू, इन रूट्स का करना होगा इस्तेमाल
रायपुर | आज से नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास दुर्ग से रायपुर जाने वाले खारुन नदी पर बने ब्रिज के मरम्मत का काम शुरू हो रहा है. जो 30 अप्रैल तक चलेगा. जिसकी वजह से ब्रिज एक महीने तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा. अगले एक महीने तक इस रूट पर ट्रैफिक वन-वे रहेगा.
रायपुर-दुर्ग-कुम्हारी खारुन ब्रिज बंद
रायपुर और दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है. इस मार्ग से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं. जाम की स्थिति से निपटने के लिए जिले के 40 से 50 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई जो विभिन्न रूट पर तैनात रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों को सुविधा के सांकेतिक बोर्ड भी लगाया गया है. खारुन नदी में भारी वाहन सिंगल लाइन पर सुचारू रूप से संचालित रहेगी.
दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान
दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, आरंग, अभनपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन नेवई उतई-सेलूद पाटन अभनपुर मार्ग का उपयोग करें.सुपेला, भिलाई, रिसाली, नेवई से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन उतई- सेलूद ढौर औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें.खुर्सीपार, चरोदा, भिलाई-3 से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन सिरसा गेट- सिरसा खुर्द औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें.नंदिनी, अहिरवारा, कुम्हारी से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से होकर खारून नदी ब्रिज से आवागमन करेंगे.
रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान
भनपुरी, गुढ़ियारी, हीरापुर, टाटीबंध से दुर्ग जाने वाले हल्के वाहन चालक (कार चालक एवं बाइक) चन्दनीडीह से लेफ्ट होकर पुराना रपटा पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे.रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले हल्के वाहन (कार एवं मोटरसाइकिल) रायपुरा से महादेवघाट की ओर मुड़कर अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई दुर्ग जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करे.
भारी मध्यम वाहनों के लिए डायवर्सन प्लान
दुर्ग से रायपुरकी ओर प्रस्थान करने वाले भारी वाहन कुम्हारी टोल पारकर दाहिने पुल से होकर खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे.राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को दुर्ग बाई-पास मार्ग पर बाफना टोल प्लाजा के पास प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक रोका जायेगा.भिलाई औद्योगिक क्षेत्र तथा ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई से निकलने वाले भारी वाहनों को प्रात: 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुम्हारी की ओर जाना निषेध रहेगा.नंदिनी, अहिरवारा, बेरला से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को मुरमुंदा- ओटेबंध-गुधेली पठारीडीह होकर उरला (रिंग रोड नम्बर 04) की ओर प्रस्थान करेंगे.
रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान
रायपुर से दुर्ग की ओर प्रस्थान करने वाले भारी वाहन कुम्हारी खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे.
महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मंदिर हसौद के पास सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक रोका जायेगा.
उरला सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र तथा बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक रिंग रोड नम्बर 04 में नंदन वन कटिंग के पास रोका जायेगा.BSP प्लांट से आए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त मरम्मत कार्य के दौरान प्लांट से रायपुर जाने वाले वाहनों को उतई से सेलुद, फूंडा- मोतीपुर मार्ग का प्रयोग करने कहा गया.
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय