आज का IPL मैच: लखनऊ बनाम दिल्ली, जानिए टीम, पिच और प्रिडिक्शन
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ेंगी. दोनों ही टीमों के लिए यह आईपीएल 2026 का पहला मैच है. लखनऊ की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है. वहीं अक्षर पटेल दिल्ली के कप्तान हैं. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेंगी. दोनों ही टीमों में खूंखार खिलाड़ियों की भरमार है. ऐसे में आज भी एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
आज के मैच में ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, केएल राहुल, अक्षर पटेल, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और नितीश राणा जैसे बल्लेबाजों पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, दिगवेश सिंह राठी, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव, टी नटराजन और लुंदी नगिदी पर सभी की नजरें रहेंगी.
लखनऊ इकाना की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहले लो स्कोरिंग मैच होते थे, लेकिन पिछले साल यहां नई पिच तैयार की गई थी. अब यहां रन बनाना आसान हो गया है. शुरुआत में नई गेंद यहां बल्ले पर अच्छी आती है. हालांकि, गेंद पुरानी होने के बाद तेजी से रन बनाना मुश्किल हो जाता है. ओस का भी इम्पैक्ट रहने वाला है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है.
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है. मुकाबला 55-45 का है. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत के चांस ज्यादा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे और मोहम्मद शमी
इम्पैक्ट प्लेयर- मोहसिन खान/प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, नितीश राणा, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, लुंगी नगिडी, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने