डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
भोपाल|मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए चतुर्थ क्रमोन्नति (फोर्थ टाइम स्केल) लागू करने का फैसला कर लिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. मध्य सरकार के इस आदेश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई है|
अतिरिक्त वेतनमान का मिलेगा फायदा
मध्य प्रदेश सरकार के इस आदेश के अनुसार अब शिक्षकों को 12, 24 और 30 साल की सेवा के बाद मिलने वाले लाभ के साथ 35 साल की सेवा पूरी करने पर भी अतिरिक्त वेतनमान का फायदा मिलेगा. नया वेतनमान 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा|
1.80 लाख रुपए तक का एरियर
खास बात ये है कि इन शिक्षकों को सवा लाख से लेकर करीब 1.80 लाख रुपए तक का एरियर मिलने का अनुमान है. सरकार का ये फैसला उन शिक्षकों के लिहाज बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है जो पदोत्नति के पात्र नहीं बन पाए थे, लेकिन लंबी सेवा पूरी कर चुके हैं. अब ऐसे शिक्षकों को क्रमोन्नति के जरिए उच्च वेतनमान दिया जाएगा|
नियम और शर्तें
सरकार ने स्पष्ट किया है कि क्रमोन्नति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के 19 अप्रैल 1999 के परिपत्र में निहित सभी शर्तें और दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे. इस फैसले से प्रदेश के उन हजारों वरिष्ठ शिक्षकों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा जो लंबे समय से अपनी सेवाओं के बदले इस पदोन्नति/वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे थे|
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में महाराष्ट्र में आज बंद, जनजीवन पर असर
Silver Price Today: राहत की खबर! आज घटे चांदी के दाम, जानें आपके शहर का रेट