‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने
फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर हाल ही में जारी किया है, जिसके बाद से प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर जारी होने के बाद से निर्देशक और रणबीर कपूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नितेश तिवारी और यूजर्स के हिसाब से 'रामायण' का सबसे इमोशनल सीन कौन सा है।
'रामायण' का सबसे इमोशनल सीन
नितेश तिवारी ने कोलाइडर को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का वनवास वाला सीन फिल्म का सबसे भावुक सीन है। वह खासतौर पर इस सीन को लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
नितेश का सबसे पसंदीदा सीन
नितेश तिवारी ने कहा,'मैं देखना चाहता हूं कि क्या मैं राम के वनवास जाते समय की उन भावनाओं को सही से दिखा पाया हूं या नहीं। कोई नहीं चाहता कि राम जाएं। सब उनके साथ रो रहे हैं। यह सीन मेरे दिल के बहुत करीब है। हर बार इसे देखकर मुझे रोना आ जाता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसी तरह प्रभावित होंगे।'
वनवास वाले सीन को लेकर यूजर्स की राय
'रामायण' फिल्म के टीजर में वनवास वाले सीन की एक खास झलक दिखाई गई है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है।
- एक यूजर ने लिखा, ''रामायण' के टीजर में मेरा सबसे पसंदीदा सीन है जब अयोध्या गहरे नीले रंग में डूबी हुई है, लेकिन राम, सीता और लक्ष्मण सुनहरी रोशनी में चमक रहे हैं। लगता है जैसे प्रकाश भी उनके साथ शहर छोड़कर जा रहा हो।'
- एक और यूजर ने लिखा, 'कैमरा भीड़ के पीछे से दिखाता है, जिससे लगता है हम खुद अयोध्या के लोगों में से एक है, जो राम को जाते हुए देखकर बेबस महसूस कर रहे हैं।'
- एक और यूजर ने लिखा, ' वनवास वाला सीन बहुत खास है। पूरी अयोध्या अंधेरे में है'
- एक और यूजर ने लिखा, 'राम को प्रकाश, सत्य और धर्म का रूप माना जाता है। जब वे वनवास गए तो ऐसा लगा जैसे पूरे राज्य पर अंधकार छा गया हो।'
- एक और यूजर ने लिखा, 'जब राम वापस लौटे तो लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया। ये दीप अंधकार के खत्म होने और खुशी की वापसी के प्रतीक हैं।'
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला