स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
गुना। शहर के प्रमुख वंदना कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रार्थना से पहले स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब तीन दर्जन बच्चे, अभिभावक और स्कूल स्टाफ घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बच्चे प्रार्थना के लिए एकत्रित हो रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और उन्होंने बच्चों व मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। कई बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल घायलों को स्कूल के चिकित्सा कक्ष में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।
गंभीर रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में बयान भी दर्ज किए। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने बच्चों से तुरंत मिलने नहीं दिया गया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।-सीताराम नाटानी
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ