लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भोपाल|मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बन चुकी है. अब राज्य की करोड़ों महिलाएं इस योजना की 35वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं. सरकार ने भी इस किस्त को जारी करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस योजना के तहत राज्य की करोड़ों महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है|
कब जारी होगी 35वीं किस्त?
हालांकि फिलहाल इस योजना की 35 वीं किस्त कब तर जारी होगी इसको लेकर सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन अगर इस योजना की किस्त जारी होने के पुराने पैटर्न और सरकारी संकेतों की माने तोस इस महीने की 10 से 15 तारीख के बीच इस योजना की किस्त जारी हो सकती है|
1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं ले रही फायदा
बता दें कि इससे पहले योजना की 34वीं किस्त 13 मार्च को भेजी गई थी. इस बार भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि जारी कर सकते हैं. प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं. गौर करने वाली बात ये है कि अप्रैल माह में होने वाले नए सत्यापन के बाद जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी होगी, उनके नाम लाड़ली बहना योजना की सूची से हटाए जा सकते हैं. ऐसी महिलाओं को फिर वृद्धावस्था पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा|
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने और उनके स्वास्थ्य में बेहतर सुधार के लिए 28 जनवरी 2023 को ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ को लॉन्च किया गया. इस योजना को लागू करने से न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है बल्कि उनके ऊपर आश्रित बच्चों की भी अच्छी देखभाल करने में मदद मिल रही है|
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ