10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा, माशिमं ने लागू किए नए नियम
रायपुर|छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी का पेपर लीक होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) अलर्ट हो गया है और बड़ा कदम उठाया है. माशिमं 10 अप्रैल को हिंदी की दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है, जिसको लेकर नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. गोपनीयता और सुरक्षा के मद्देनजर मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं|
पेपर लीक के बाद माशिमं ने लागू किया नया नियम
- बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार माशिमं काफी सावधानी बरत रहा है.
- किसी भी तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए परीक्षा सामग्री वितरण व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं.
- अब प्रत्येक जिले के नोडल अधिकारी कंटेनर लेकर माशिमं दफ्तर आएंगे और यहां से प्रत्येक समन्वय केंद्र तक जीपीएस लॉक वाले कंटेनर में सामग्री भेजी जाएगी.
वन-टाइम लॉक सिस्टम रहेगा लागू
- वन-टाइम लॉक सिस्टम लागू रहेगा और थाने में ही यूनिक नंबर मिलान व लॉक खोलने की प्रक्रिया होगी, जिसमें पुलिस और राजस्व अधिकारी मौजूद रहेंगे.
- समन्वय केंद्र पहुंचने पर केंद्र प्रभारी पुष्टि करेंगे और वीडियो कॉल कर पार्टी ऑफिसर, नोडल अधिकारी एवं समन्वय केंद्र प्रभारियों की उपस्थिति में जीपीएस लॉक खोला जाएगा.
- समन्वय केंद्र में वन टाइम लॉक से स्ट्रॉन्ग रूम को सील किया जाएगा. सील करते समय भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी.
- यह वीडियो ग्राफी पार्टी ऑफिसर को सौंपी जाएगी. केंद्र अध्यक्ष के गोपनीय सामग्री की पेटी समन्वय केंद्र से बाहर ले जाते समय जिला शिक्षा अधिकारी वन टाइम लॉक लगे होने की जांच करेंगे.
- परीक्षा के उपरांत समस्त उपयोग किए गए वन टाइम लॉक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा.
- ये भी पढ़ें- मंत्री का बहनोई बनकर ठगे लाखों रुपये, मंत्रालय में नौकरी के नाम पर 4 युवकों को लगाया 22.70 लाख का चूना
12वीं के हिंदी का पेपर हुआ था लीक
12वीं हिंदी की परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के हवाले से यह मामला संज्ञान में आया कि हिंदी की बी सेट का पेपर परीक्षा के एक दिन पहले लीक हो गया था. हस्तलिखित पेपर सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसके बाद एनएसयूआई ने पेपर लीक होने का दावा करते हुए मामला उठाया. जिसके बाद माशिमं ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस जांच के बीच माशिमं ने 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी. हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को पूरा आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 तक निर्धारित किया गया है.|
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने