काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
सोनमपल्ली|छत्तीसगढ़ की सोनमपल्ली के पास गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को दर्दनाक हादसा हो गया. छत्तीसगढ़ के बीजापुर से काम की जा रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 29 मजदूर घायल हो गए. वहीं, 8 से 9 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी मजदूर छ्त्तीसगढ़ से हैं|
पिकअप में 40 मजदूरों सवार थे
बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम से काम की तलाश में महाराष्ट्र जा रहा पिकअप सोनमपल्ली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी. संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया. ऐसा कहा जा रहा है कि वाहन ओवरलोडेड भी था. पिकअप में 40 मजदूर सवार थे. हादसा आसरली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ. हादसे में घायल मजदूरों को भोपालपट्टनम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. वहीं, गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जगदलपुर शिफ्ट किया गया है|
पूर्व मंत्री ने घायलों से मुलाकात की
अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल-चाल जानने के लिए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जिला अस्पताल पहुंचे. परिजनों से मुलाकात की और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए|
मिर्ची तोड़ने जा रहे थे मजदूर
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक भोपालपट्टनम के 3 से 4 गांवों के ग्रामीण पिकअप से महाराष्ट्र में मिर्ची तोड़ने के लिए जा रहे थे|
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर