चुनावी हलचल तेज: असम में री-पोलिंग, बंगाल में पीएम-शाह की रैलियों का कार्यक्रम
नई दिल्ली। अमस, केरल और पुडुचेरी तीन राज्यों में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई। इस दौरान असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई झड़पों के बाद दोबारा चुनाव का आदेश दिया गया है। जहां आज दोबारा वोटिंग होगी। तीन राज्यों में वोटिंग संपन्न होने के साथ अब राजनीतिक पार्टियां पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी प्रचार पर फोकस कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में आज पीएम और गृह मंत्री अमित शाह तीन-तीन बड़ी रैलियां करेंगे।
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की तीन रैलियां
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन चुनावी रैलियां करेंगे। सबसे पहले वह काटुवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जंगीपुर जाएंगे फिर दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा करेंगे।
पीएम मोदी की विजय संकल्प सभाएं
विजय संकल्प सभा 1
समय - सुबह 11.30 बजे, स्थान - काटुवा
विजय संकल्प सभा 2
समय - दोपहर 1.15 बजे, स्थान - जंगीपुर
विजय संकल्प सभा 3
समय - दोपहर 3.15 बजे, स्थान - दक्षिण दिनाजपुर
मुर्शिदाबाद हिंसा में जान गंवाने वाले चंदन दास के परिवार से मिलेंगे प्रधानमंत्री
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल मुर्शिदाबाद हिंसा में जान गंवाने वाले चंदन दास के परिवार से भी मिलेंगे। 12 अप्रैल 2025 को मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान हिंसा में चंदन दास और उनके पिता हरगोबिंद दास की हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने जंगीपुर के जाफराबाद में घर में घुसकर दोनों को मार डाला था।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता