SSP की कार्रवाई बेअसर? रीलबाज पुलिसकर्मी का रवैया चर्चा में
बिलासपुर|बिलासपुर जिले में मस्तूरी में पदस्थ एक आरक्षक का वर्दी में पत्नी के साथ डांस करते वीडियो वायरल होने पर एसएसपी द्वारा लाइन अटैच की कार्रवाई के बाद की गई थी. अब एक और जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस नए मामले में संबंधित आरक्षक की इंस्टाग्राम आईडी laif_dosto1999 से पत्नी के साथ वर्दी में बनाए गए आधा दर्जन से अधिक रील सामने आए हैं, जिस पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एसएसपी की सख्ती के बाद भी रीलबाज पुलिसकर्मी ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने में परहेज नहीं कर रहे है जिसके कारण वर्दी के अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे है|
कमेंट सेक्शन में छिड़ गई बहस
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई है. कुछ लोग जहां वर्दी की गरिमा बनाए रखने की बात कहते हुए वीडियो हटाने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे सामान्य और मनोरंजक कंटेंट बता रहे हैं. इसी बीच एक यूजर suraj_verma29 ने कमेंट कर लिखा “अब आपकी बारी है.” इस पर आरक्षक ने जवाब देते हुए लिखा “I am waiting bro”,! .. मतलब आरक्षक भी इस वीडियो के बाद कार्यवाही का इंतजार कर रहे है . हालांकि यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है|
इंस्टाग्राम रील्स में ट्रेंड कर रहा वीडियो
इधर, पहले मामले में कार्रवाई झेल चुके आरक्षक का वीडियो भी लगातार वायरल हो रहा है. उसके साथ ही पत्नी का रोता हुआ वीडियो भी इंस्टाग्राम रील्स में ट्रेंड कर रहा है. इस पर कुछ लोग सहानुभूति जता रहे हैं, तो कुछ इसे अनुशासनहीनता का नतीजा बताते हुए सख्त कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से पुलिस विभाग की छवि और वर्दी और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे है|
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश