अभिभावकों की शिकायत पर कार्रवाई, जबरन खरीद के आरोप में केस दर्ज
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्कूलों और स्टेशनरी दुकानदारों की मिलीभगत को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में स्थित का श्री साईं एकेडमी स्कूल और विद्या श्री स्टेशनरी पर कार्रवाई की गई है. FIR दर्ज कर ली गई है।
बच्चों को स्कूल आने से रोका जा रहा था
दरअसल, स्कूल संचालक और स्टेशनरी दुकानदार अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने पर मजबूर कर रहे थे. केवल एक दुकान से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. दूसरी दुकानों से पुस्तक और स्टेशनरी खरीदने पर बच्चों को विद्यालयों में बैठने से रोका जा रहा था. इस बारे में पैरेंट्स ने शिकायत की थी. स्कूल और दुकानदारों की ये हरकत कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन माना जा रहा था. इसके तहत कहा गया था कि अभिभावक किसी भी दुकान से स्टडी मटेरियल खरीद सकते हैं।
CM ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश
सीएम मोहन यादव ने इस मामले में जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूल संचालक और दुकानदारों पर नकेल कसने के निर्देश दिए थे. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने ये साफ किया कि अभिभावकों का शोषण किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर जारी
कलेक्टर शिवम वर्मा ने पैरेंट्स को राहत देते हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर 7312431117 अभिभावक शिकायत कर सकते हैं. स्कूल संचालक और दुकानदार किसी तरह की मनमानी करते हैं तो अभिभावक शिकायत कर सकते हैं।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP