शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
भोपाल|मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक बड़ा बिल्डर फरार हो गया है. प्रदेश के प्रसिद्ध आशियाना बिल्डर्स के मालिक अशोक बूलचंदानी के बेटे, बिल्डर रमन बूलचंदानी के खिलाफ एमपी नगर थाने में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. मामले की भनक लगते ही आरोपी रमन फरार हो गया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे धमकाकर तीन बार गर्भपात भी कराया. साथ ही आरोपी के परिवार के सदस्यों पर भी धमकाने का आरोप लगाया गया है|
होटल ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूलतः कानपुर, उत्तर प्रदेश की निवासी है. दिसंबर 2024 में उसकी मुलाकात आशियाना बिल्डर्स के डायरेक्टर और बिल्डर रमन बूलचंदानी से हुई थी. आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर अपने ऑफिस में रखा और धीरे-धीरे शादी का वादा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. इसके बाद वह उसे एमपी नगर स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह इस घटना से मानसिक रूप से परेशान रहने लगी, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया|
रसूख का बनाया दबाव
मामले में आरोपी की रसूखदारी का दबाव भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि शिकायत लंबे समय तक लंबित रखी गई थी. पीड़िता ने सबसे पहले कोलार थाने में शिकायत की, लेकिन वहां से यह कहकर भेज दिया गया कि घटना स्थल एमपी नगर है. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद शुक्रवार को एमपी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया|
आरोपी हुआ फरार
एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि आरोपी बिल्डर रमन बूलचंदानी की तलाश की जा रही है. साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. यदि पीड़िता के बयान और साक्ष्यों में अन्य नाम सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा|
शादी का वादा कर कई बार बनाए संबंध
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे एक योजना के तहत फंसाया. वह पहली बार उससे उसके कार्यालय में मिली थी. कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी उसे एमपी नगर स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद कई बार दोनों के बीच संबंध बनाए गए. इस दौरान आरोपी ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया. आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया. वहीं, उसके परिजनों ने भी इस मुद्दे को लेकर पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार किया|
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण