एमपी BJP में नया नेतृत्व, आज हो सकती है अहम घोषणा, टीम में नामी दिग्गज शामिल
MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी का कोर ग्रुप लगभग तैयार हो चुका है. इसको लेकर आज पार्टी की तरफ बड़ी घोषणा भी की जा सकती है. इस नए कोर ग्रुप में 15 लोगों को शामिल किया गया है. जिनमें से 3 विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे. 15 सदस्यीय इस टीम में नए-पुराने सभी नेताओं को शामिल किया गया.
नरोत्तम मिश्रा की वापसी
इस टीम मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तो होंगे साथ ही कई नए नेताओं के भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. टीम में नरोत्तम मिश्रा की वापसी हुई है. वे इस टीम का हिस्सा रहेंगे. अरविंद सिंह भदौरिया की भी वापसी हुई है वे इस कोर टीम का हिस्सा होने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस नई टीम की घोषणा आज शाम तक कर दी जाएगी.
इस दिन हो सकती है टीम की पहली बैठक
इतना ही नहीं इस कोर कमेटी की पहली बैठक 14 अप्रैल को भोपाल सीएम हाउस में बुलाई गई है. भाजपा की ये कोर टीम मध्य प्रदेश में सत्ता समन्वय का काम तो देखेंगी ही साथ में पार्टी के जो राष्ट्रीय एजेंडे राज्यों को मिले हुए हैं उसका क्रियान्वयन हो सके इसकी भी जिम्मेदारी उठाएंगी. माना जा रहा है कि यूसीसी और महिला आरक्षण जैसे तमाम मुद्दों पर ये दिग्गज नेता कार्य करने वाले हैं.
संभावित भाजपा कोर टीम
1.मुख्यमंत्री मोहन यादव
2.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
3.केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
4.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
5.प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह
6.प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय
7.कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
8.कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल
9.कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह
10.पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
11.पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया
12.पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा
13.उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
14.उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला
15.राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश
16.राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे
17.अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य
18.क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP