कुदमुरा रेंज में पहुंचा हाथियों का दल
कोरबा: वनमंडल कोरबा अंतर्गत कुदमुरा रेंज में 9 हाथियों के दल ने एक बार फिर दस्तक दे दिया है। गत रात्रि पड़ोसी रेंज से अचानक पहुंचे दल में शावक भी शामिल है। हाथियों ने अर्धरात्रि को कोरबा वनमंडल की सीमा में प्रवेश किया और सुबह होने से पहले कुदमुरा रेंज के कलमीटिकरा जंगल पहुंचकर वहां के कंपार्टमेंट 1108 में डेरा डाल दिया। हाथियों ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में कई किसानों की धान की रबी फसल को रौंद डाला है। बड़ी संख्या में हाथियों के रेंज में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है।
ग्राम कलमीटिकरा व आसपास के ग्रामो में मुनादी करा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा अमला हाथियों की निगरानी में भी जुट गया है। ज्ञात रहे हाथियों का यह दल काफी दिनों तक कोरबा वनमंडल के पसरखेत, कुदमुरा व कोरबा रेंज में डेरा डालने के बाद कुछ दिनों पूर्व वापस लौटा था। वहां लगभग एक सप्ताह तक विचरण करने के बाद पुनः क्षेत्र में आ गया है। हाथियों के आने से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है क्योंकि ग्रामीण बड़ी संख्या में वनोपज संग्रहण के लिए जंगल का रूख कर रहे हैं।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला