अक्षय तृतीया पर होगा शुक्र का गोचर, चमकेगी इन राशियों की किस्मत
नई दिल्ली. हिंदू धर्म (Hinduism) में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) बहुत ही शुभ त्योहार माना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. ज्योतिष (Astrology) के नजरिए से यह दिन बहुत खास भी माना जा रहा है. दरअसल, इस दिन शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र (Venus) को धन, सुख-सुविधा और वैभव का कारक माना जाता है, इसलिए इसका असर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रह सकता है. मान्यता है कि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को किया गया कोई भी काम लंबे समय तक शुभ फल देता है, इसलिए इस दिन लोग खरीदारी, निवेश और नए काम की शुरुआत करना पसंद करते हैं. अब जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है फायदा-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है. रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और सेहत भी सामान्य बनी रहेगी.
वृषभ राशि
इस राशि के लिए समय सबसे ज्यादा अनुकूल रह सकता है, क्योंकि शुक्र इसी राशि में आ रहे हैं. आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं और पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. कामकाज में स्थिरता आएगी और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के जीवन में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय बचत बढ़ाने वाला हो सकता है. खर्चों पर कंट्रोल रहेगा और किसी प्रॉपर्टी में निवेश का अवसर मिल सकता है. घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. लोग आपके काम और फैसलों पर भरोसा करेंगे
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण