लू और तेज धूप को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला
इंदौर|मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इंदौर में तेज गर्मी का असर स्कूल जाने वालें बच्चों पर पड़ रहा है. ऐसे में कलेक्टर शिवम वर्मा ने नर्सरी से 8वीं तक की सभी कक्षाओं का समय बदल दिया है. अब बच्चों के स्कूल का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कर दिया गया है. वहीं परीक्षाओं के समय मे काेई बदलाव नहीं किया है. परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित की जाएगी. जिले में सभी आंगनबाड़ियां सुबह 8:30 से 11:30 तक ही संचालित होंगी|
तापमान में होगी वृद्धि
कल यानी बुधवार के दिन दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करा दिया. वहीं शाम के समय में गर्मी व उमस बेहद तेज रही. मौसम वैज्ञनिकों के अनुसार, गुरुवार को दिन में और रात में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. बताया जा रहा है कि दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक रहने वाला है|
कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जिला कलेक्टर ने स्कूल के समय को लेकर आदेश जारी किया है. आदेश में लिखा है कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है. इसके अंतर्गत इंदौर जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक संचालित होने वाले समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के संचालन का समय प्रात 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाता है. परीक्षाएं निर्धारित समय के अनसुार ही संचालित होगी|
आदेश में आगे लिखा है कि उक्त के क्रम में इंदौर जिलें में संचालित होने वाली समस्त ऑगनवाड़ी में बच्चों हेतू प्रात 8:30 से 11:30 बजे तक संचालित होगी. कार्यकार्ताओं एवं सहायिकाओं की अन्य गतिविधियां पूर्ववत संचालित की जाएगी. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा|
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी