रूस का तांडव: यूक्रेन पर 659 ड्रोन और 44 मिसाइलों से हमला, 18 की मौत
कीव: रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक बार फिर विनाशकारी मोड़ ले लिया है। रूस ने इस साल का सबसे बड़ा हमला करते हुए यूक्रेन के कई शहरों पर रिकॉर्ड 659 ड्रोन और 44 मिसाइलें दागीं। इस भीषण हमले में एक बच्चे समेत 18 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ईस्टर के मौके पर घोषित 32 घंटे का युद्धविराम शुरू होते ही टूट गया।
गोलाबारी की चपेट में कीव, खारकीव, ओडेसा और जापोरिज्जिया जैसे प्रमुख शहर आए। ओडेसा में म्यूजिक अकादमी के हॉस्टल पर हमले से छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि रूस केवल जंग का रास्ता चुन रहा है। वर्तमान में जेलेंस्की अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए इटली दौरे पर हैं। इस ताजा हमले के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव और अधिक गहरा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट