ईरान-अमेरिका में शांति के बीच सबसे बड़ा अड़ंगा यूरेनियम एनरिचमेंट का मुद्दा
तेहरान/वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच ठप पड़ी शांति वार्ता को बहाल करने के लिए पाकिस्तान ने कमान संभाल ली है। इसी सिलसिले में पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी तेहरान पहुँचे हैं। पाकिस्तान यहाँ मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए ईरान को अमेरिका के 'फाइनल ऑफर' पर विचार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने संकेत दिए हैं कि बातचीत का अगला दौर फिर से पाकिस्तान में हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस कूटनीतिक पहल की सराहना की है। हालांकि, सबसे बड़ी बाधा यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) के मुद्दे पर बनी हुई है। एक तरफ शांति की कोशिशें जारी हैं, तो दूसरी तरफ अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर दी गई छूट खत्म कर 'डबल स्ट्रैटेजी' अपनाई है। इस कड़े आर्थिक फैसले का असर भारत जैसे तेल आयातक देशों पर भी पड़ सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट