सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
चेन्नई: तमिलनाडु के सेलम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में केरल के मलप्पुरम जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पर्यटकों से भरी बस 13वें हेयरपिन मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक बाइक और ऑटो से टकराते हुए खाई में गिर गई।
हादसे के वक्त बस में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का उपचार जारी है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विजयन ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद से संबंधित स्कूल और केरल के शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है।
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई