जबलपुर स्टेशन पर मानवता की मिसाल, स्काउट्स-गाइड्स की पहल
जबलपुर| अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, और स्टेशन निदेशक किशोर कुमार देवारे सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य प्रारंभ किया गया है। स्काउट सदस्यों का कहना है कि उनकी प्रतिज्ञा ही उन्हें दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा देती है। इसी कर्तव्य पथ पर चलते हुए ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
यात्रियों को मिल रही बड़ी राहत गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों, विशेषकर बिहार की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों के मुसाफिरों को पानी भरने में काफी कठिनाई होती है। इसे देखते हुए स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर प्लेटफॉर्म पर ही यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे हैं। शीतल जल पीकर तृप्त हो रहे यात्री इन सेवाभावी सदस्यों को हृदय से दुआएं और आशीष दे रहे हैं। मंडल के सभी लीडर्स और सदस्य इस पुनीत कार्य में उत्साह के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी