टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
भोपाल : टीकमगढ़ जिले के थाना कुड़ीला क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्यवाही से सवारी ऑटो दुर्घटना में घायल हुए 12 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल लोगों को राहत पहुँचाने हेतु दो एफआरव्ही वाहनों का उपयोग किया गया, जिससे त्वरित सहायता संभव हो सकी।
24 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुड़ीला क्षेत्र अंतर्गत मालगुवां गाँव में एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं और तत्काल सहायता की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कुड़ीला क्षेत्र में तैनात दो डायल-112 एफआरव्ही वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर आरक्षक अभिषेक एवं पायलट सुरेंद्र सिंह लोधी सहित डायल-112 टीम ने पाया कि सवारी ऑटो पलटने से 12 व्यक्ति घायल हो गए थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहनों की सहायता से तत्काल शासकीय चिकित्सालय खरगापुर पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा बड़े हादसों में भी तुरंत संसाधन जुटाकर राहत पहुँचाने, जनजीवन की रक्षा करने और हर आपात स्थिति में प्रभावी सहायता देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित