श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
भोपाल। मध्यप्रदेश में विश्वकर्मा समाज के अग्रणी संगठन श्री विश्वकर्मा महापंचायत की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं संगठन का चतुर्थ स्थापना दिवस पर प्रदेश भर के पदाधिकारी गंज बासौदा में जुटेंगे। प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष एवं संगठन सलाहकार एवं संरक्षक समेत सभी संभाग अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी (जिला अध्यक्ष) युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी (जिला अध्यक्ष) चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी एवं (जिला अध्यक्ष) एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा श्री विश्वकर्मा महापंचायत के मध्य प्रदेश में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य परमानंद विश्वकर्मा ने बताया कि संगठन के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, समाज के उत्थान विकास पर चर्चा एवं राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा) प्रेमनारायण विश्वकर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद