नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
बीनागंज। वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीनागंज के जंगलों में छापामार कार्रवाई करते हुए भोपाल से आए शिकारियों के एक गिरोह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नीलगाय का शिकार कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और शिकार से जुड़े सबूत बरामद किए हैं। जब्त सामग्री में एक 315 बोर राइफल, 7 जिंदा कारतूस, 2 खाली खोखे, 3 धारदार छुरियां और एक बंका शामिल है। इसके अलावा नीलगाय का मांस और उसके कटे हुए पैर पन्नियों में भरे हुए पाए गए, जिससे शिकार की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुईज़ अली (पिता तैयब अली), तनवीर (पिता अब्दुल जब्बार), फरहान खान (पिता चांद मियां), मोहसिन (पिता अब्दुल हकीम) और सागर सिंह (पिता पन्नू राजपूत) के रूप में हुई है। बीनागंज फॉरेस्ट रेंजर ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52, 41, 92 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका