भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
वाशिंगटन | वाशिंगटन में 'हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी' की बैठक के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब डेमोक्रेटिक सांसद सारा जैकब्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिति को लेकर सीधे सवाल दाग दिए। सैन डिएगो का प्रतिनिधित्व करने वाली जैकब्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से पूछा कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप कमांडर-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभाने के लिए मानसिक रूप से पर्याप्त स्थिर हैं? अपनी दलील को पुख्ता करने के लिए उन्होंने ट्रंप के पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विवादित सोशल मीडिया पोस्ट्स और एआई (AI) द्वारा निर्मित उस मीम का हवाला दिया, जिसमें ट्रंप को ईसा मसीह के रूप में दर्शाया गया था। जैकब्स ने तर्क दिया कि इस तरह का व्यवहार एक जिम्मेदार वैश्विक नेता की छवि के अनुकूल नहीं है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंता का विषय है।
रक्षा मंत्री का पलटवार: ट्रंप को बताया सबसे दूरदर्शी नेता, बाइडेन का दिया हवाला
सांसद जैकब्स के तीखे सवालों पर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और इसे राष्ट्रपति पद का सीधा अपमान करार दिया। हेगसेथ ने ट्रंप का पुरजोर बचाव करते हुए उन्हें अमेरिका के इतिहास का सबसे तेज और दूरदर्शी कमांडर-इन-चीफ बताया। उन्होंने डेमोक्रेटिक सांसद पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पलटवार किया और पूछा कि क्या उन्होंने इसी तरह की चिंताएं पिछले चार वर्षों के दौरान जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर जताई थीं? इस पर जैकब्स ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में ट्रंप ही सत्ता के केंद्र में हैं और उनकी नीतियों व आचरण का प्रभाव सीधे तौर पर देश के सैन्य नेतृत्व पर पड़ता है। इस बहस ने एक बार फिर वाशिंगटन के सियासी गलियारों में राष्ट्रपति की कार्यशैली और उनके विरोधियों के बीच बढ़ती वैचारिक खाई को उजागर कर दिया है।
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता