फ्यूल की कमी के कारण एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने आरोप लगा लिखा पत्र
कोरबा छत्तीसगढ़ में डीजल-पेट्रोल की कमी का आरोप लगा उसके कारण 102 महतारी एक्सप्रेस और 1099 मुक्तांजली एंबुलेंस सेवा के संचालन में गंभीर बाधा आने की बात कही जा रही हैं। जानकारी के अनुसार इस संबंध में कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम कैम्प ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखकर सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी करने मांग की है।
स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नवा रायपुर को लिखे पत्र में कैम्प ने बताया कि उनकी फर्म प्रदेश में 102 महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजली एंबुलेंस (1099) नि:शुल्क वाहन सेवा का संचालन करती है। वर्तमान में बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोरिया जैसे जिलों में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने से ईंधन की गंभीर किल्लत बनी हुई है। कई ईंधन पंप संचालक सीमित मात्रा में ही डीजल दे रहे हैं, या उपलब्धता नहीं होने के कारण वाहनों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। कोरबा में भी महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजलि वाहन के संबंध में कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर को पत्र लिखा है ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।
* 102 और 1099 सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा
पत्र में यह भी कहा गया है कि 102 सेवा गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं को समय पर अस्पताल पहुंचाती है, जबकि 1099 मुक्तांजली सेवा मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाती है। ये दोनों सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं।
* ईंधन संकट से एंबुलेंस सेवा प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम
ईंधन की कमी से एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे मरीजों और आम नागरिकों को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है। छत्तीसगढ़ के कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने के कारण लोगों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी