28 मई से शुरू होगी गोमतीनगर-खोरधा समर स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग
वाराणसी| गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा रोड के लिए एक विशेष 'समर स्पेशल ट्रेन' चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से कुल 4-4 फेरे लगाएगी।
ट्रेन का पूरा टाइम-टेबल:
-
गोमतीनगर से खोरधा रोड (ट्रेन नंबर 05064): यह स्पेशल ट्रेन 28 मई से 18 जून तक हर बृहस्पतिवार (गुरुवार) को चलाई जाएगी। गोमतीनगर से यह शाम 6:55 बजे रवाना होगी और गोंडा-बस्ती के रास्ते अगले दिन रात 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहाँ से देवरिया, मऊ और औड़िहार होते हुए सुबह 7:20 बजे वाराणसी स्टेशन आएगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया और बांकुड़ा के रास्ते तीसरे दिन रात 2:25 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी।
-
खोरधा रोड से गोमतीनगर (ट्रेन नंबर 05063): वापसी में यह ट्रेन 30 मई से 20 जून तक हर शनिवार को चलेगी। खोरधा रोड से दोपहर 12:45 बजे छूटकर, तय रूट के सभी प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 8:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
कोच की जानकारी: यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इसमें फर्स्ट एसी का 1, थर्ड एसी के 5, स्लीपर क्लास के 6 और जनरल (सामान्य द्वितीय श्रेणी) के 4 कोच शामिल किए गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार, झारखंड और ओडिशा की तरफ जाने वाले यात्रियों को बर्थ मिलने में आसानी होगी।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता