किसानों की शिकायत पर मंत्री का त्वरित एक्शन, अधिकारियों को चेतावनी
रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान एक बड़ा प्रशासनिक चाबुक चला है। मंच पर जनता की समस्याएं सुन रहे प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भारी लापरवाही के एक मामले में बिलाड़ी के हलका पटवारी को महज एक घंटे के भीतर निलंबित (सस्पेंड) करने का कड़ा और सीधा आदेश दे दिया।
छोटे किसान को परेशान करने पर बरसे मंत्री
दरअसल, समाधान शिविर में पहुँचे ग्रामीणों ने बिलाड़ी पटवारी के खिलाफ लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि पटवारी द्वारा एक छोटे और गरीब किसान को काम के एवज में कई दिनों तक दफ्तर के चक्कर कटवाए जा रहे थे। हद तो तब हो गई जब उस किसान की जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में 'निरंक' (शून्य) दर्शा दिया गया। पीड़ित किसान का यह दर्द सुनते ही राजस्व मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मंच से ही कलेक्टर और संबंधित आबकारी व राजस्व अधिकारियों को एक घंटे के अंदर दोषी पटवारी पर निलंबन की गाज गिराने के निर्देश दे दिए।
बीएनबी स्कूल ग्राउंड में अफसरों की लगी क्लास, अतिक्रमण और अपराध पर अल्टीमेटम
सोमवार को तिल्दा-नेवरा के बीएनबी हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस भव्य शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल संयुक्त रूप से मौजूद थे। दोनों ही दिग्गजों ने मंच से प्रशासनिक अमले और अफसरों को कड़े लहजे में चेतावनी दी कि आम जनता के काम में सुस्ती या किसी भी प्रकार की कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने इलाके में बढ़ रहे अतिक्रमण, पेंडिंग पड़े राजस्व मामलों और आपराधिक गतिविधियों को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाई और सभी फाइलों को समयसीमा (टाइम लिमिट) के भीतर निपटाने को कहा। शिविर में तिल्दा क्षेत्र से आए हजारों लोगों ने बिजली, पानी, जर्जर सड़कों, साफ-सफाई और जमीनी विवादों से जुड़े आवेदन अफसरों को सौंपे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में नायब तहसीलदार को फटकारा था
उल्लेखनीय है कि इसी सुशासन तिहार के तहत पिछले दिनों आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल ग्राउंड में भी एक शिविर लगा था। वहां रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सामने समोदा तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यप्रणाली को लेकर जनता का गुस्सा फूटा था। लोगों ने सीधे तौर पर काम में बेवजह की देरी करने और कथित तौर पर रुपयों के लेन-देन (रिश्वतखोरी) के गंभीर आरोप लगाए थे। उस वक्त भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भरी सभा में नायब तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाते हुए अपनी कार्यशैली सुधारने की नसीहत दी थी।
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी