सुशासन तिहार बना राहत का जरिया
रायपुर : सुशासन तिहार 2026 सिर्फ सरकारी शिविर नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत, भरोसे और नई उम्मीद का माध्यम बनता जा रहा है। गांव-गांव पहुंच रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी घुरविंद दास महंत की कहानी इसी संवेदनशील पहल की मिसाल है।
मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले घुरविंद दास लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। काम की तलाश में बाहर रहने और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल जमा नहीं कर सके। धीरे-धीरे बकाया राशि बढ़कर करीब 90 हजार रुपये तक पहुंच गई। बढ़ते बिल ने पूरे परिवार की चिंता बढ़ा दी थी।
इसी दौरान उन्हें सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली। उम्मीद के साथ वे शिविर पहुंचे और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने मौके पर उनके घर पहुंचकर विद्युत कनेक्शन की जांच की और योजना के तहत लगभग 40 हजार रुपये का बिजली बिल माफ कर दिया। शेष राशि आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी दी गई।
सबसे खास बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया महज डेढ़ घंटे में पूरी हो गई। समस्या के समाधान के बाद घुरविंद दास और उनके परिवार के चेहरे पर राहत साफ नजर आई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है।
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी