लेखपाल भर्ती और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक की समीक्षा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा और संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मंडल के कमिश्नरों, जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए कि परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए आपसी तालमेल से काम किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है, जहां परीक्षार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है।
अधिकारियों को हिदायत देते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि परीक्षा कार्य में तैनात सभी कर्मियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किया जाए ताकि किसी भी स्तर पर चूक न हो। उन्होंने ट्रेजरी (कोषागार) से प्रश्नपत्रों और गोपनीय दस्तावेजों को तय सीरीज के अनुसार ही निकालने, केंद्रों पर सघन चेकिंग करने तथा रेलवे व बस स्टेशनों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ होल्डिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने, भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर लगातार बिजली और पीने के पानी का इंतजाम करने तथा अस्पतालों को अलर्ट पर रखने की बात कही गई है। इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश और सचिव उच्च शिक्षा अमृत त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
861 केंद्रों पर आयोजित होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने बैठक में जानकारी दी कि लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा आगामी 31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 44 जिलों में इसके लिए 861 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 3,66,712 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज और आगरा सहित कई बड़े शहरों में परीक्षार्थियों की संख्या 10 हजार से अधिक है।
दो पालियों में होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा
बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 4,44,958 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा राज्य के 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या और आजमगढ़ जैसे जिलों में सबसे ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी
NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 देखने से पहले जान लें मैच की टाइमिंग और बाकी जरूरी जानकारी
डॉलर की कमी से परेशान पाकिस्तान को चीन ने दी नई संजीवनी
'मोबाइल बन रहा माता-पिता का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने बताई समाज की बड़ी चुनौती
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
छात्रों का फूटा गुस्सा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर किया प्रदर्शन