रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
हाथरस । भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा और अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र की कचौरा पुलिस चौकी प्रभारी जंगजीत सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दरोगा पर मारपीट के मामले में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।सिकंदराराऊ के गांव जुलापुर निवासी रीना ने 10 मई को गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट और अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि मामले में कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। महिला ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की, जिसके बाद आगरा और अलीगढ़ की संयुक्त ट्रैप टीम गठित की गई।बताया गया कि जैसे ही महिला ने केमिकल लगे नोट चौकी प्रभारी को दिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने चौकी पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और आरोपी दरोगा को हाथरस जंक्शन कोतवाली ले जाया गया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता