ठगी पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हाथरस। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के पदाधिकारियों ने भुगतान चेतावनी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित खुला ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संसद द्वारा पारित अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत ठगी पीड़ितों को उनकी जमा राशि वापस दिलाने का प्रावधान किया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी पीड़ितों को भुगतान नहीं मिल सका है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विभिन्न निजी वित्तीय संस्थानों, कोऑपरेटिव सोसायटियों और अन्य संस्थाओं में जमा धनराशि डूबने के बावजूद पीड़ितों को राहत नहीं मिली। संगठन ने मांग की कि सभी ठगी पीड़ितों को उनकी परिपक्व राशि और ब्याज सहित भुगतान कराया जाए तथा प्रत्येक जिले और तहसील में भुगतान पटल स्थापित किए जाएं।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मांग को लेकर सत्याग्रह के माध्यम से आंदोलन चलाया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सूरजपाल सिंह राघव, महिपाल सिंह, मंजू शर्मा, राजेंद्र सिंह बालियान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता