दूल्हा मर्डर केस में पुलिस को सफलता, इनामी रवि ढेर; प्रदीप-भोले की तलाश जारी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। देर रात हुई इस भीषण मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लगी है, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण दो अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस अब इस मामले के बाकी फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, यह मुठभेड़ खेतासराय थाना इलाके के रानीमऊ मोड़ के पास हुई। पुलिस और एसटीएफ की टीम को खुफिया इनपुट मिला था कि इनामी बदमाश रवि यादव इस क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब टीम ने उसकी घेराबंदी की, तो खुद को चारों तरफ से घिरा पाकर आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष (लाइन बाजार) केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। वहीं, खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के जांबाज प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई।
क्या था पूरा मामला?
बीती 1 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे 25 वर्षीय युवक आजाद बिंद की बारात ले जाते समय सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। तफ्तीश के बाद पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया था, जिनमें से प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
नेपाल तक जारी है फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस की कड़ी कार्रवाई: हत्याकांड के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की 10 अलग-अलग टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर और यहाँ तक कि नेपाल सीमा तक लगातार छापेमारी कर रही थीं। इसी कड़ी में रवि यादव के खेतासराय में होने की पक्की खबर पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के अन्य फरार आरोपियों—प्रदीप बिंद और भोले राजभर की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही वे भी कानून की गिरफ्त में होंगे।
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता