बुडापेस्ट से रणवीर सिंह की तस्वीरें वायरल, मुलाकात को लेकर बढ़ी चर्चा
आगामी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवादों के बीच बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी जिंदगी को खुलकर जी रहे हैं। विवादों की परवाह न करते हुए वह अचानक हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंच गए हैं। वहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास फोटो साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। आइए जानते हैं कि रणवीर आखिर किससे मिलने इतनी दूर पहुंचे हैं।
इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ आए नजर
रणवीर सिंह ने शुक्रवार देर रात आर्सेनल क्लब के मशहूर मिडफील्डर फुटबॉलर डेक्लन राइस के साथ एक शानदार तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की। इस तस्वीर में रणवीर के चेहरे पर किसी विवाद का कोई तनाव नहीं दिख रहा, बल्कि वह काफी खुश और बेफिक्र नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह फुटबॉल के बहुत बड़े शौकीन हैं और अक्सर दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
क्या है 'डॉन 3' को लेकर पूरा विवाद?
रणवीर सिंह द्वारा अचानक 'डॉन 3' से कदम पीछे खींचने के बाद उनके और निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर के बीच तल्खी काफी बढ़ गई है। यह मामला अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) तक पहुंच चुका है। फरहान अख्तर ने फेडरेशन में रणवीर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और फिल्म को हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर अभिनेता से ₹40 करोड़ की मांग की है।
लगाया गया कथित प्रतिबंध
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब फिल्म की पूरी यूनिट शूटिंग के लिए रवाना होने वाली थी, उससे ठीक तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने अचानक प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिससे मेकर्स को भारी नुकसान हुआ। फेडरेशन (FWICE) का कहना है कि इस विषय में रणवीर सिंह को तीन बार नोटिस भेजकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रणवीर सिंह पर असहयोग के चलते बैन लगाने की घोषणा की गई।
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ