इंदौर-ग्वालियर हाईवे पर बस में लगी आग, यात्रियों ने समय रहते बचाई अपनी जान
ग्वालियर: ग्वालियर से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस रविवार की देर रात पनिहार इलाके के पास एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। आधी रात के वक्त चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। लेकिन ड्राइवर और हेल्पर की समझदारी और तत्परता की वजह से बस में सवार सभी 45 से 50 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बस ग्वालियर से अपनी मंजिल इंदौर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस पनिहार क्षेत्र में पहुंची, ड्राइवर को अचानक बोनट की तरफ से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। ड्राइवर ने बिना वक्त गंवाए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और हेल्पर के साथ मिलकर सो रहे यात्रियों को जगाया और उन्हें फौरन नीचे उतरने को कहा।
कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई बस
यात्रियों के नीचे उतरते ही आग ने बेहद आक्रामक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि सभी यात्री सही समय पर बाहर आ चुके थे, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछारें की और कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया, हालांकि तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।
अधिकारियों का बयान: एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बस में करीब 45 से 50 लोग सवार थे और ड्राइवर की सूझबूझ से सभी सुरक्षित हैं। पुलिस टीम भी मौके पर मुस्तैद रही और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस