पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) मुख्यालय, नवा रायपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकारी अधिकारी शशिकांत द्विवेदी, प्रबंध संचालक जितेंद्र कुमार शुक्ला और अपर आयुक्त सहकारिता सावित्री भगत ने कार्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्राधिकारी अधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।
प्रबंध संचालक जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। अपर आयुक्त सहकारिता सावित्री भगत ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में मार्कफेड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद