लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रतनपुर बायपास का किया निरीक्षण
रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर जिले में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के ईएनसी वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ज्ञानेश्वर कश्यप, मुख्य अभियंता ईएंडएम जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत एवं एन.के. लाल सहित विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान सचिव बंसल ने राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन द्वारा रतनपुर से कबीर चौरा तक निर्मित की जा रही सड़क का अवलोकन किया। लगभग 510 करोड़ रुपये की लागत से 97 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। परियोजना पूर्ण होने पर बिलासपुर, रतनपुर, कोटा, पेंड्रा और गौरेला क्षेत्र के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा तथा यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों एवं क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
बंसल ने इस प्रकल्प के तहत बन रहे लगभग 7 किलोमीटर लंबे रतनपुर बायपास सड़क का भी निरीक्षण किया। यह बायपास रतनपुर नगर में भारी वाहनों के दबाव को कम करने, यातायात को सुचारू बनाने तथा दुर्घटनाओं की संभावना को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बायपास के निर्माण से लंबी दूरी के वाहनों को नगर क्षेत्र में प्रवेश किए बिना आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा समय और ईंधन की बचत भी होगी।
सचिव बंसल ने निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने तक भुगतान को रोक कर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के विकास और जनसुविधा से सीधे जुड़ी हैं। इसलिए सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार