ईरान के राष्ट्रपति का PM मोदी को निमंत्रण, अंतिम संस्कार में शामिल होने पर नजरें
नई दिल्ली. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेदेशकियन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बेहद खास निमंत्रण भेजा है। उन्होंने पीएम मोदी को ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह अंतिम संस्कार समारोह आगामी 5 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले इस आधिकारिक निमंत्रण और उसमें उनके शामिल होने को लेकर अभी तक भारत सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।
तेहरान पर हमलों के बीच हुई थी खामेनेई की मौत
ईरान पर लगभग तीन दशकों तक एकछत्र शासन करने वाले शक्तिशाली सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन इसी साल 28 फरवरी को हुआ था। उनकी मौत उस समय हुई थी, जब तेहरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा बड़े हवाई हमले किए जा रहे थे और उन हमलों का वह पहला ही दिन था। उनके निधन के बाद से ही ईरान में शोक का माहौल है और अब उनके अंतिम विदाई समारोह की बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
चार दिनों तक अलग-अलग शहरों में होगा कार्यक्रम
राजनयिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने खुद भारतीय प्रधानमंत्री को इस बेहद संवेदनशील और बड़े समारोह के लिए बुलावा भेजा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम संस्कार की मुख्य रस्में तेहरान और कोम शहरों में 5, 6 और 7 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। इसके बाद, अंतिम विदाई का समापन समारोह 9 जुलाई को ईरान के मशहूर मशहद शहर में संपन्न होगा। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम पर अब पूरी दुनिया की कूटनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत