कांग्रेस ने जारी की भोपाल शहर जिला कार्यकारिणी, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
भोपाल: आगामी चुनावों को देखते हुए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार (25 जून 2026) को 52 पदाधिकारियों के नामों वाली नई लिस्ट जारी की गई है। इस नई टीम में प्रवीण सक्सेना को भोपाल जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक शर्मा को संगठन महासचिव और महेंद्र जाधव को कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ टीम में उपाध्यक्ष और महासचिवों की तैनाती
संगठन में संतुलन बनाने के लिए अनुभवी और युवा चेहरों को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में मनीष यादव, वात्सायन जैन (सोनू भाभा), नवीन चौबे, दुली चंद पटेल, अनस उर रहमान, नईम खान, मोहम्मद नफीस, रमीज राजा, महमूद खान और राकेश सुशील शर्मा को उपाध्यक्ष पद की कमान मिली है। वहीं, राम राज तिवारी, भानु प्रकाश सिसौदिया, बाबर खान, फिरोज खान, मेवालाल, अमजद अंजुम, कमाल पाशा, अनिल जाधव, दान सिंह दानी ठाकुर, राकेश कुरेले, राहुल टांक (दाहिया), सादिया खान, दानिश शब्बीर, योगेश सराठे और गोपिल कोटवाल को महासचिव बनाया गया है।
सचिव, प्रवक्ता और सोशल मीडिया विंग को मिली जिम्मेदारी
संगठन के कामकाज में तेजी लाने के लिए सचिवों और प्रवक्ताओं की भी बड़ी टीम उतारी गई है। चेतन साहू, तुफेल अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद फैसल कुरैशी, मोहम्मद रिजवान, भंवर लाल प्रजापति, अब्दुल जावेद, इफ्तिखार बेग, नुसरत खान, गिरीश साहू, रेखा रघुवंशी, लीलाधर पंवार, दिनेश मारन, रजनी दुबे, रोशन यादव, उमेश बाथम, विष्णु मारन, मोहम्मद साजिद खान, नादिर शरीफ, रतनलाल, पिंकी सागोडे और पूनम राय को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, प्रशांत कुमार गुरुदेव और आनंद सबधानी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि आज के दौर में डिजिटल मोर्चे को संभालने के लिए राहुल बबेले और मानवेंद्र शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स