उत्तर प्रदेश में 29 PCS अफसरों को मिला IAS कैडर, 2010-12 बैच के अधिकारी शामिल
लखनऊ| उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के 29 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग में प्रोन्नति मिल गई है। इस संबंध में 10 जून को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), दिल्ली में विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की गई थी। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद, राज्य के नियुक्ति विभाग ने भी मंगलवार रात पदोन्नति से जुड़े आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। पदोन्नत होने वाले इन अधिकारियों में वर्ष 2010 से लेकर 2012 बैच के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं।
आईएएस संवर्ग में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची:
इस बड़ी प्रशासनिक पदोन्नति के तहत विभिन्न मंडलों और जिलों में तैनात निम्नलिखित अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में शामिल किया गया है:
-
मीरजापुर मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम
-
लखनऊ के संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया
-
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह
-
मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह
-
विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त राज कुमार द्विवेदी
-
लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त राकेश कुमार पटेल
-
कानपुर मंडल की अपर आयुक्त सुशीला
-
कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वैभव मिश्रा
-
लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव
-
सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव
-
अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगा नंद पांडेय
-
मेरठ मंडल के अपर आयुक्त अमित कुमार
-
प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उपसचिव पूनम निगम
-
रामपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान
-
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय
-
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह
-
लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) नरेंद्र बहादुर सिंह
-
सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह
-
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा
-
देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी विजय कुमार सिंह
-
मुरादाबाद के अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार
-
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह
-
लखनऊ स्थित सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की कमांडेंट प्रियंका सिंह
-
कानपुर देहात के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार
-
लखनऊ के अपर आयुक्त राज्य कर डॉ. सुनील कुमार वर्मा
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की विशेष कार्याधिकारी गरिमा स्वरूप
-
हापुड़ के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संदीप कुमार
-
लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश कुमार सिंह
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका