भोपाल से खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ा, जल्द मिलेगा एरियर
भोपाल: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच भोपाल नगर निगम ने अपने हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बड़ी राहत दी है। राज्य शासन की मंजूरी के बाद नगर निगम प्रशासन ने अपने अमले के महंगाई भत्ते (डीए) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय मोर्चे पर खासी मदद मिलेगी।
मई से अक्टूबर 2026 के वेतन में जुड़कर आएगी राशि
नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरें भले ही जुलाई 2025 से प्रभावशील होंगी, लेकिन इस बढ़ी हुई राशि का नियमित भुगतान मई 2026 से अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों के हर महीने के नियमित वेतन के साथ जोड़कर किया जाएगा।
सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को एकमुश्त एरियर
आदेश की सबसे बड़ी राहत यह है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ ही कर्मचारियों को पिछले महीनों के एरियर (बकाया राशि) का लाभ भी दिया जाएगा। आम कर्मचारियों के लिए यह एरियर पांच किस्तों में देय होगा। वहीं, जो कर्मचारी 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त (रिटायर) हो चुके हैं, उन्हें एरियर की पूरी राशि एकमुश्त (एक साथ) दी जाएगी। इसके अलावा, जिन कर्मचारियों का इस अवधि के दौरान निधन हो चुका है, उनके नामांकित आश्रितों या परिजनों को भी एरियर की पूरी राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों को इस आदेश का तत्काल और कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल नगर निगम डीए वृद्धि के प्रमुख बिंदु
-
महंगाई भत्ते में वृद्धि: 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
-
नया डीए रेट: महंगाई भत्ता अब 252% से बढ़कर 257% हो गया है।
-
लागू होने की तिथि: बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।
-
नियमित भुगतान: मई 2026 से अक्टूबर 2026 तक नियमित वेतन के साथ जुड़कर मिलेगा।
-
एरियर का भुगतान: सामान्य कर्मचारियों को पांच किस्तों में भुगतान होगा।
-
विशेष राहत: सेवानिवृत्त कर्मचारियों और दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को पूरा एरियर एकमुश्त दिया जाएगा।
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका