रूबी का खौफनाक सच: पति की हत्या के बाद बाथरूम में खुद खोदी कब्र
आगरा। शराबी पति के रोज-रोज के जुल्मों से तंग आकर एक पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अकेले ही अपने पति की हत्या कर दी और लाश को घर के ही बाथरूम में दफना दिया। राज छिपाने के लिए उसने लाश के ऊपर मिट्टी और गिट्टी डाली और फिर मिस्त्री बुलाकर वहां पक्का फर्श बनवा दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है, जबकि पूछताछ के बाद मिस्त्री और मजदूर को छोड़ दिया गया।
हिरासत में रहने के दौरान महिला रातभर रोती रही और उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा था। वहीं, पुलिस ने बाथरूम की खुदाई करवाकर करीब 45 दिन पुराना कंकाल बरामद कर लिया है, जिसका अब डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।
खीर में दी थी नींद की गोली
यह पूरी घटना सिकंदरा के दहतोरा की रेणुका धाम कॉलोनी की है। यहाँ रहने वाले 44 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा मूलरूप से भरतपुर के निवासी थे। आरोपी पत्नी रूबी ने पुलिस को बताया कि बीती 17 मई की रात को उसने अपने पति सुरेंद्र को खीर में नींद की गोली मिलाकर खिला दी थी। सुबह करीब तीन बजे जब उसने उठकर देखा, तो सुरेंद्र के शरीर में कोई हलचल नहीं थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसी कमरे में उनकी दो बेटियां (13 साल और 9 साल) सो रही थीं, जबकि दूसरे कमरे में सास मौजूद थीं।
बाथरूम में दफनाया और ऊपर से बनवा दिया फर्श
पति की मौत के बाद रूबी ने अकेले ही लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने घर के बाथरूम में ही गड्ढा खोदा और शव को उसमें डाल दिया। इसके बाद उसने खुद ही शव के ऊपर मिट्टी और गिट्टी डाली ताकि बदबू बाहर न आ सके। राज पूरी तरह दब जाए, इसलिए उसने एक मिस्त्री और मजदूर को बुलाकर उस जगह पर पक्का फर्श बनवा दिया। करीब 45 दिनों तक यह राज दफन रहा, लेकिन शुक्रवार को जब पुलिस ने रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर बाथरूम का फर्श तोड़ा गया जहाँ से पति का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस अब डीएनए रिपोर्ट के जरिए मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में महाराष्ट्र में आज बंद, जनजीवन पर असर
Silver Price Today: राहत की खबर! आज घटे चांदी के दाम, जानें आपके शहर का रेट